तीसरी आंख

जिसे वह सब दिखाई देता है, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखाई देता है

बुधवार, जुलाई 09, 2025

रविवार को तुलसी की पूजा क्यों नहीं की जाती?

दोस्तो, नमस्कार। आपको जानकारी होगी कि रविवार को तुलसी की पूजा नहीं की जाती। उसे छूने व पत्ते तोडने की भी मनाही है। आखिर इसकी क्या वजह है? एक मान्यता तो यह है कि रविवार के दिन तुलसी में कुलक्ष्मी का वास होता है। उसकी पूजा करने से कुल में दरिद्रता, क्लेश और रोग प्रवेश करते हैं। बताते हैं कि भगवान श्री विश्णु से वरदान प्राप्त कर कुलक्ष्मी ने एक दिन के लिए तुलसी में वास करने की अनुमति हासिल की थी। प्रतीकात्मक रूप से देखा जाए तो रविवार को तुलसी में कुल की समृद्धि को नष्ट करने वाली ऊर्जा होती है। इसलिए उसकी पूजा करना निशिद्ध है। दूसरी मान्यता के अनुसार तुलसी को लक्ष्मीजी का रूप माना जाता है और यह शीतलता व सात्त्विकता की प्रतीक है। रविवार को सूर्य देवता का दिन माना जाता है, जो तेज, ताप और ऊर्जा के देवता हैं। रविवार को सूर्य का प्रभाव प्रबल होता है और तुलसी के पौधे में जल डालने से उसकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इस कारण रविवार को पूजा से परहेज किया जाता है। प्रसंगवष बता दें कि पौराणिक नियमों में यह उल्लेख है कि तुलसी के पत्ते रविवार, एकादशी और संक्रांति के दिन नहीं तोड़ने चाहिए। जैसे नित्यं तुलस्याः पत्राणि न गृह्णीयात रविवासरे। कुछ विद्वानों का कहना है कि रविवार के अतिरिक्त शुक्रवार को भी तुलसी के पत्ते नहीं तोडने चाहिए।

शुक्रवार को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। कुछ परंपराओं में यह कहा जाता है कि शुक्रवार को तुलसी के पत्ते तोड़ना या पूजा करना लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।


सोमवार, जुलाई 07, 2025

कामुक लोगों की उम्र अधिक क्यों होती है?

दोस्तो, नमस्कार। आम तौर पर वासना व कामुकता को अच्छा नहीं माना जाता। सारे विद्वान वासना से निवृत्ति का उपदेष देते हैं। लेकिन कुछ जानकार बताते हैं कि कामुकता बरकरार रहे तो उम्र बढ जाती है, षरीर स्वस्थ रहता है। इसी सिलसिले में किसी ने रूहानी अंदाज में कहा है कि बढती उम्र में भी करते रहिए इष्क, चेहरे का नूर बरकरार रहेगा।

वस्तुतः भारतीय दर्शन, विशेषतः जैन, बौद्ध और वेदांत परंपरा में वासना को एक बंधन माना गया है। यह आत्मा को संसार में बाँधने वाला तत्व है, जिससे मुक्त होना मोक्ष का मार्ग माना जाता है। ब्रह्मचर्य को मानसिक व शारीरिक बल का स्रोत माना गया है। दूसरी ओर आधुनिक विज्ञान और मनोविज्ञान की मान्यता है कि कामेच्छा एक प्राकृतिक जैविक प्रवृत्ति है। नियमित और संतुलित यौन जीवन मानसिक तनाव को घटाता है, इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और हृदय स्वास्थ्य में सहायक होता है। अभिनिवेश यानि (जीने की इच्छा) को प्रेम और आकर्षण भी पोषण देते हैं, जिससे उम्र लंबी हो सकती है। कामुकता केवल शारीरिक इच्छा नहीं है, बल्कि यह मानव की जैविक, हार्मोनल, मानसिक और सामाजिक प्रवृत्तियों का समुच्चय है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो मानव प्रजनन, संबंध निर्माण, और मानसिक संतुलन से जुड़ी है। विज्ञान के अनुसार, नियमित, सुरक्षित और संतुलित यौन क्रिया से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव होते हैं। यौन क्रिया से डोपामीन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं। ये हार्मोन तनाव कम करते हैं, नींद सुधारते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं। नियमित सेक्स से हृदय गति संतुलित होती है। अध्ययन में पाया गया है कि सप्ताह में 1-2 बार यौन संबंध रखने वालों में इम्यून सिस्टम अधिक मजबूत होता है। ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने नियमित सेक्स किया, उनकी मृत्यु दर कम थी। यह संभवतः मानसिक संतुलन, हार्मोनल स्वास्थ्य और शारीरिक सक्रियता के कारण होता है। कामुकता तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक है। इसी प्रकार एक सर्वे में यह भी पाया गया है कि ब्रह्चारी भले ही योग के जरिए आध्यात्मिक षिखर पर पहुंच जाएं, मगर उन की उम्र कम होती है। वजह हार्मोनल असंतुलन। वैसे वैज्ञानिक चेतावनी भी है कि अत्यधिक वासना या आकर्षण की लत एक मानसिक समस्या है। संतुलन जरूरी है। सेक्स का अतिरेक अगर विवेक खो दे, तो तनाव, अपराधबोध, या शारीरिक थकान ला सकता है। कुल मिला कर कामुकता एक जैविक शक्ति है, जिसका संतुलित उपयोग जीवन को लंबा, सुंदर और स्वस्थ बना सकता है। लेकिन यदि यह व्यक्ति पर हावी हो जाए, तो उसका नुकसान भी हो सकता है।

https://youtu.be/0hYwmKux_jc

https://ajmernama.com/thirdeye/434054/

रविवार, जुलाई 06, 2025

आधे मार्ग पर शव की दिशा क्यों बदल दी जाती है?

दोस्तो, नमस्कार। अगर आप किसी की षव यात्रा में गए हों, तो आपको पता होगा कि षवयात्रा के आधे मार्ग में षव की दिषा बदल दी जाती है। षव की दिषा बदलने के लिए ष्मषान के पास बाकयदा चबूतरा बनाया जाता है, जिसे मारवाड में आधेठो कहा जाता है। क्या कभी विचार किया है कि ऐसा क्यों?

इसे तफसील से समझने की कोषिष करते हैं। जब घर से षव यात्रा निकाली जाती है तो षव के पैर आगे और सिर पीछे रखा जाता है। मान्यता है कि प्राणी जब ष्मषान स्थल की ओर जा रहा है तो उसके लिए पैर आगे होने चाहिए, मानो वह चल कर जा रहा हो। आधे मार्ग पर उसकी दिषा बदल जाती है और षव का सिर आगे व पैर रखे जाते हैं, यानि उसने संसार का परित्याग कर दिया है। यह संकेत माना जाता है कि मृत व्यक्ति अब वापस लौट कर नहीं आएगा। यह जीवन से मृत्यु की यात्रा का प्रतीकात्मक विभाजन है। कुछ मान्यताओं में कहा जाता है कि आधे रास्ते तक मृतक का मुख घर की ओर रहता है, क्योंकि अभी वह अपने घर-परिवार से जुड़ा माना जाता है। आधे रास्ते पर दिशा बदलने से संकेत होता है कि अब उसका संबंध भूलोक से पूरी तरह समाप्त हो गया। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी बताया जाता है, वह यह कि परिजन को यह भाव दिया जाए कि अब लौटने की कोई आशा शेष नहीं है। एक धारणा यह है कि प्राणी का मुख मोड़ दो ताकि आत्मा आसक्ति के कारण पीछे मुड ़कर घर न देखे।


https://ajmernama.com/thirdeye/434014/

https://youtu.be/2ks97Nb6nnU


मंगलवार, जुलाई 01, 2025

ज्योतिष में विदेश यात्रा के योग पर सवाल

दोस्तो, नमस्कार। ज्योतिश विद्या में कुंडली या हस्तरेखा का अध्ययन कर विदेष यात्रा का योग बताया जाता है। सवाल यह है कि विदेष किसे कहा जाता है? पुराने जमाने में एक षहर से दूसरे षहर जाने को भी विदेष कहा जाता था, जबकि अब एक देष से दूसरे देष जाने को। ऐसे में विदेष यात्रा के योग का क्या अर्थ निकाला जाए? वास्तव में “विदेश” शब्द का अर्थ समय और संदर्भ के अनुसार बदलता रहा है। भारत में जब संचार और आवागमन सीमित था, तब अपने नगर या सीमित भूभाग से बाहर जाना ही विदेश जाना कहलाता था। उदाहरण के लिए, किसी गांव या राज्य की सीमा पार करके दूसरे क्षेत्र में जाना “विदेश यात्रा” कही जाती थी। धर्मशास्त्रों और पुराणों में भी “विदेश” शब्द का प्रयोग “अपना देश छोड़ कर परदेश में जाना” (भौगोलिक या सांस्कृतिक दृष्टि से) के अर्थ में हुआ। समुद्र पार जाना तो म्लेच्छ भूमि मानी जाती थी और वह विशेष अशुद्धि का कारण समझी जाती थी। इसलिए ज्योतिष के शास्त्रों में विदेशगमन का महत्त्व काफी बड़ा माना जाता था। अब “विदेश” से आशय एक देश से बाहर किसी दूसरे संप्रभु देश में जाना होता है। यानी भारत से अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा या खाड़ी देशों में जाना। नगर या राज्य के भीतर यात्रा को यात्रा या प्रवास कहते हैं, “विदेश यात्रा” नहीं। जब पारंपरिक ज्योतिष ग्रंथ “विदेश यात्रा” का योग बताते हैं, तो उनका आशय मूलतः व्यक्ति के जन्म स्थान से दूर, परदेश में लंबा प्रवास होता है। यह परदेश देश के भीतर भी हो सकता है, पर आज की व्यावहारिक भाषा में इसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा ही माना जाता है।

कुल जमा यही समझ में आता है कि घर से दूरस्थ स्थान पर जाने को विदेष यात्रा कहा जाता है, पहले वह एक षहर से दूसरे षहर के लिए माना जाता था, जबकि अब दूसरे देष के लिए। इसमें किलोमीटर में दूरी का जिक्र नहीं किया जा सकता।


https://youtu.be/ATg4GOEfpV0

https://ajmernama.com/thirdeye/433754/

रविवार, जून 29, 2025

मुख पर रुमाल क्यों रखता है दूल्हा?

दोस्तो, नमस्कार। आपने देखा होगा कि अमूमन दूल्हा अपने मुख पर रूमाल रखता है। विषेश रूप से वह अगर हंसे तो दिखाई न दे। दूल्हे के हंसने को अभद्रता माना जाता है। कुछ लोग दूल्हे के हंसने को अनिश्टकारी भी मानते हैं। यह प्रथा विशेषतः सिंधी, गुजराती, राजस्थानी व अन्य हिन्दू समुदायों में देखी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी वजह क्या है? असल में भारतीय विवाह परंपराओं में दूल्हे को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, और इसी भावना से जुड़ी हुई है यह प्रथा कि दूल्हा अपने मुख पर रूमाल या वस्त्र रखता है। ताकि भगवान की पवित्रता व गरिमा कायम रहे। कई लोग दूल्हे का दर्षन करते वक्त सोचते हैं कि उन्हें भगवान विश्णु का दर्षन हो रहे हैं। यह दूल्हे के संयमी, विचारशील और मर्यादित होने का प्रतीक भी है। यह दर्शाता है कि विवाह एक देवकार्य है, और दूल्हा इस भूमिका को आदर और मर्यादा के साथ निभा रहा है। एक वजह बुरी नजर से बचाव की भी हो सकती है। विवाह की विशेष रस्म “मुख-दिखाई” के समय ही पहली बार दुल्हन दूल्हे का चेहरा देखती है, तब तक दूल्हा मुख पर रूमाल रखता है।


https://youtu.be/IYipNONlUmA

https://ajmernama.com/thirdeye/433611/


जीव-जंतुओं को कैसी दिखाई देती है दुनिया?

दोस्तो, नमस्कार। कभी कभी कौतुहल होता है कि यह जगत जैसा हमें दिखाई देता है, क्या अन्य जीव-जंतुओं को भी वैसा ही दिखाई देता है? इस पर विज्ञान का मत है कि हर प्राणी को दुनिया अलग दिखाई देती है। इसका कारण यह है कि अलग-अलग जीवों की इन्द्रियाँ, दिमाग की संरचना और क्षमता अलग-अलग होती हैं। हम मनुष्य तीन रंगों (लाल, हरा, नीला) को देखने वाले ट्राइकोमैटिक दृष्टि वाले हैं। जबकि कुत्ते सिर्फ दो रंग (पीला और नीला) देख पाते हैं, बाकी रंग उन्हें धुंधले या ग्रे लगते हैं। इसी प्रकार मधुमक्खियाँ अल्ट्रावायलेट किरणें देख सकती हैं, जो हमें बिल्कुल भी नजर नहीं आतीं। उनके लिए फूल अलग चमकते हैं। सांप कुछ खास स्थितियों में इन्फ्रारेड किरणों से गर्मी भी देख सकते हैं। चमगादड़ इकोलोकेशन से देखता है यानी आवाज की गूंज से आकार-आकार पहचानता है। डॉल्फिन भी अल्ट्रासोनिक ध्वनियों से “दुनिया” का बोध करती हैं। हाथी धरती में कंपन सुनकर कई किलोमीटर दूर का आभास कर सकते हैं। कुत्तों की सूंघने की क्षमता हमसे हजारों गुना तेज होती है। उनके लिए गंधों की एक पूरी अलग “दुनिया” है। सांप अपनी जीभ से हवा में मौजूद कणों को पकड़कर “सूंघते” हैं। यानि हर जीव-जंतु की अपनी अनोखी इन्द्रिय-दृष्टि और अनुभूति होती है। इसलिए उनका “जगत” वैसा नहीं जैसा हमें दिखाई या सुनाई देता है। दुनिया वही है, लेकिन हर प्राणी का अनुभव अलग।

 https://youtu.be/KsahY8fxF5E
https://ajmernama.com/thirdeye/433599/

मंगलवार, जून 24, 2025

दूल्हे का चेहरा सेहरे से क्यों ढंका जाता था?

दोस्तो, नमस्कार। सिंधी समुदाय में परंपरा रही है कि षादी में दूल्हे का चेहरा सेहरे से ढंका जाता था। मेरे पिताजी व चाचाजी की षादी हुई, तो उनका चेहरा भी फूलों की माला बना हुआ सेहरा बांधा गया था। आजकल वह परंपरा समाप्त प्रायः हो गई है। सवाल उठता है पुराने समय में सेहरा बांधने की वजह क्या थी? जानकार बताते हैं कि इसके अनेक कारण थे। एक तो सेहरा इसलिए बांधा जाता था कि दूल्हे का चेहरा नजर न आए, ताकि बुरी नजर से बच जाए। शादी जैसे शुभ अवसर पर ईर्श्या या नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए यह परंपरा प्रचलित थी। इसके अतिरिक्त सेहरा दूल्हे के लिए एक तरह की विनम्रता और लज्जा का प्रतीक माना जाता था। विवाह को एक पवित्र संस्कार माना जाता है, जिसमें दूल्हा स्वयं को सरल और संयमित रूप में प्रस्तुत करता है। एक बात और। कुछ मान्यताओं के अनुसार, शादी के समय दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को पहले नहीं देखते। सेहरे के कारण दूल्हे का चेहरा ढंका रहता है, और मुख-दिखाई की एक खास रस्म के दौरान ही दुल्हन को उसका चेहरा दिखाया जाता है। सेहरा फूलों या मोतियों से सजाया जाता है, जिससे दूल्हे का स्वरूप और अधिक शुभ व राजसी दिखाई दे। यह विवाह की भव्यता को भी दर्शाता है। कुल जमा सिंधी समुदाय में सेहरे से दूल्हे के चेहरे को ढकने की परंपरा केवल सौंदर्य या आडंबर का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह परंपरा, सुरक्षा और आध्यात्मिकता का मिश्रण थी।


https://youtu.be/qJNtL0vxL_k


https://ajmernama.com/thirdeye/433358/