तीसरी आंख

जिसे वह सब दिखाई देता है, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखाई देता है

गुरुवार, जुलाई 10, 2025

क्या झूलेलाल और कलंदर एक ही हैं?

दोस्तो, नमस्कार। आम तौर पर सिंधी समुदाय के लोग कई मौकों पर दमादम मस्त कलंदर वाले गीत पर झूमते-नाचते हैं। इसको लेकर विवाद है। वो यह कि झूलेलाल व कलंदर एक ही नहीं हैं। अलग-अलग हैं। बाकायदा तर्क भी हैं। इस पर भारतीय सिंधु सभा ने खूब काम किया है। परचे तक छपवा कर जागृति लाने की कोषिष की है। बावजूद इसके यह गीत आज भी गाया जाता है। हाल ही एक वीडियो मेरी जानकारी में आया। वह पाकिस्तान का है। उसमें भी एक गीत में झूलेलाल व कलंदर को एक बताया गया है। यानि पाकिस्तान के मुसलमान व सूफी भी झूलेलाल व कलंदर को एक ही मानते हैं। इस विशय पर पूर्व में बनाए गए वीडियो का लिंक यह हैः-

https://www.youtube.com/watch?v=COszpBXQYzA&t=146s