तीसरी आंख

जिसे वह सब दिखाई देता है, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखाई देता है

सोमवार, सितंबर 15, 2025

ऐसा पानी, जिसको पीने से अद्भुत ताकत मिलती है

एक दिन मेरे एक मित्र ने किसी विदेशी झील के पानी का डेमो करके दिखाया, जिसकी कुछ बूंदें जिव्हा पर रखने से षरीर में कुछ समय के लिए अतिरिक्त शक्ति आ गई। मैं अचंभित रह गया। विचार आया कि पानी के ऐसे किसी गुण का पता लगाया जाए। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर तलाशा तो कई रोचक तथ्य जानकारी में आए। आप भी जानिएः- 

दुनिया में कई झीलें हैं, जिनके पानी के बारे में कथाएं, लोकविश्वास और किंवदंतियां प्रचलित हैं, जिनमें कहा जाता है कि वहां का पानी पीने से स्वास्थ्य, ऊर्जा या विशेष गुण मिलते हैं। ये ज्यादातर धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक घटनाओं या प्राकृतिक खनिजों की वजह से प्रसिद्ध हैं।

सर्वविदित है कि गंगा नदी के पानी को पवित्र माना जाता है, जिसमें नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं। वह अत्यंत षुद्ध है और किसी पात्र में रखने पर सालों तक वैसा ही बना रहता है। हमारे यहां तो किसी स्थान को शुद्ध करने के लिए गंगा का पानी छिडका जाता है। मरणासन्न व्यक्ति को गंगा जल पिलाया जाता है।

इसी प्रकार आबे जमजम की इस्लाम में बहुत अधिक मान्यता है। आबे जमजम मक्का शरीफ (सऊदी अरब) के मशहूर पवित्र कुएं का नाम है, जो काबा शरीफ के पास स्थित है। हजरत इब्राहीम की पत्नी हजरत हाजरा और उनके बेटे हजरत इस्माईल के लिए अल्लाह की रहमत से यह पानी निकला। आज भी यह कुआं मक्का में मौजूद है और हज व उमरा करने वाले लाखों लोग इसका पानी पीते और साथ ले जाते हैं। यह ताजगी, शिफा (आरोग्य), और बरकत (आशीर्वाद) देने वाला माना जाता है। दुनिया में किसी भी पानी से इसकी तुलना नहीं की जाती।

मान्यता है कि अजमेर में महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के दौरान छोटे कुल और बडे कुल की रस्म के दौरान केवडे व गुलाब के जिस जल से गुस्ल दिया जाता है, वह शारीरिक व मानसिक बीमारियों में रूप से बहुत लाभदायक होता है।

पूजा पाठ व कथा के दौरान कमंडल या लोटे में रखे पानी को भी शुद्ध माना जाता है, जिसके छींटे दिए जाते हैं। उसका सेवन किया जाता है।

जानकारी के अनुसार पेरू-बोलीविया में एंडीज पर्वत की झील लेक टिटिकाका स्थानीय किंवदंतियों में “जीवन देने वाली” कही जाती है।

माना जाता है कि झील के पानी को प्राचीन देवताओं का आशीर्वाद है, जो साहस और शक्ति देता है।

इसी प्रकार तिब्बत में मानसरोवर झील हिन्दू, बौद्ध, जैन और बोन धर्म में पवित्र मानी जाती है। आस्था है कि इसका जल पीने या स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और आध्यात्मिक बल मिलता है।

न्यूजीलैंड की ब्लू लेक में दुनिया का सबसे साफ पानी माना जाता है। 

यहां का पानी पीने से ताकत मिलने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं, लेकिन स्वच्छता के कारण इसे “जीवंत पानी” कहा जाता है।

रोमानिया की सिल्विया झील के बारे में लोक कथाओं में कहा जाता है कि यहां का पानी पीने से बीमारियां दूर होती हैं और ताकत मिलती है। वास्तव में पानी में खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे थोड़ी ऊर्जा महसूस हो सकती है।

कुल जमा कहा जा सकता है कि यदि पानी में प्राकृतिक खनिज, लवण या ऑक्सीजन की मात्रा अधिक हो, तो उसे पीने से ताजगी और ऊर्जा महसूस हो सकती है। लेकिन “सुपरपावर” जैसी ताकत मिलना सिर्फ मिथक या धार्मिक मान्यता है, वैज्ञानिक प्रमाण नहीं।