तीसरी आंख

जिसे वह सब दिखाई देता है, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखाई देता है

शुक्रवार, अगस्त 01, 2025

क्या ब्रह्मा जी के और मंदिर भी हैं?

दोस्तो, नमस्कार। यह आम धारणा है कि जगतपिता ब्रह्मा जी का एक मात्र मंदिर तीर्थराज पुश्कर में ही है। लेकिन कुछ तथ्य व दावे ऐसे में भी समाने आए हैं कि ब्रह्माजी के और मंदिर भी हैं। जहां तक तीर्थराज पुश्कर के ब्रह्माजी मंदिर का सवाल है तो यह सबसे प्रसिद्ध और पुराना मंदिर है। इसके जुडी कथा के अनुसार उन्हें उनकी पत्नी सावित्री ने श्राप दिया था। श्राप से जुड़ी कथा पद्म पुराण, स्कंद पुराण और कुछ अन्य पुराणों में मिलती है। वो यह कि जब ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की, तब ब्रह्माजी पुष्कर में यज्ञ कर रहे थे। यज्ञ में पत्नी का उपस्थिति होना अनिवार्य था। सावित्री यज्ञ में देर से पहुंचीं। यज्ञ का शुभ मुहूर्त निकलता जा रहा था। तब ब्रह्माजी ने तत्काल एक स्थानीय गायत्री नामक कन्या से विवाह कर लिया और उनके साथ यज्ञ आरंभ कर दिया। जब सावित्री वहां पहुंचीं और यह देखा, तो उन्हें अत्यंत क्रोध हुआ। उन्होंने ब्रह्माजी को यह श्राप दिया कि तुम्हारी पूजा संसार में पुश्कर के अतिरिकत कहीं भी विशेष रूप से नहीं होगी। यही कारण माना जाता है कि ब्रह्माजी के मंदिर अत्यंत विरले हैं।

राजस्थान सरकार के पर्यटन दस्तावेज में उल्लेख है कि बांसवाड़ा के निकट स्थित बेणेश्वर धाम (जिसे वागड़ प्रयाग के नाम से भी जाना जाता है), त्रिवेणी संगम यानी सोम, माही और जाखम नदियों के मिलन स्थल पर मावजी महाराज की तपोस्थली स्थित है, जहां ब्रह्मा जी का भी मंदिर मौजूद है। आदिवासी यहां बड़ी संख्या में आते हैं, खासकर माघ पूर्णिमा को।

हरियाणा के फरीदबाद गांव असोटी में भी ब्रह्मा जी मंदिर है।

इसी प्रकार तमिलनाडू के तिरूपत्तूर में भी ब्रह्मा जी का मंदिर है, जहां लोग भाग्य सुधारने के लिए पूजा करते हैं। मान्यता है कि यहां ब्रह्मा ने पुनः सृजन कार्य किया था।

इसी प्रकार तमिलनाडू के थंजावुर जिले में कंबहम में ब्रह्माजी का मंदिर है। बांसवाडा जिले के त्रिवेणी संगम पर भी मावजी महाराज की तपोस्थली पर एक ब्रह्मा मंदिर स्थित है। यह क्षेत्र आदिवासी संस्कृति और संत परंपरा से जुड़ा है।

पौराणिक कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी ने झूठ बोलकर यज्ञ में स्थान पाने की कोशिश की थी और भगवान शिव ने उन्हें शाप दिया कि उनकी पूजा धरती पर नहीं होगी। इसी कारण उनके मंदिर दुर्लभ हैं।

नसीराबाद के वरिश्ठ पत्रकार श्री सुधीर मित्तल ने बताया कि लोहरवाडा स्थित रामपुरा तेजाजी धाम पर भी ब्रह्माजी का मंदिर है। धाम के उपासक श्री रतन जी प्रजापति का कहना है कि ऐसी धारणा है कि जो भी ब्रह्माजी का मंदिर बनवाता है, वह मर जाता है। लेकिन बारह साल से भी अधिक हो चुके हैं, उन्हें बुखार तक नहीं आया।

https://youtu.be/-VU3Pv-rdX4
https://ajmernama.com/thirdeye/435441/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें